यदि आप भी अपने पर्सनल डाटा को फोन से लैपटॉप या कंप्यूटर में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह Post आपके लिए है। इस Post में हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारें में बताएंगे जिनसे आप आसानी से फोन के डाटा को लैपटॉप में ट्रांसफर कर पाएंगे।

डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्टोरेज में भी बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां स्मार्टफोन में 2 जीबी, 4 जीबी और 8 जीबी की स्टोरेज देखने को मिलती थी, अब वहीं 32 जीबी और 64 जीबी की स्टोरेज भी कम ही लगती है। हाईटेक कैमरा और सोशन मीडिया वाले दौर में स्मार्टफोन मार्केट में अब 512 जीबी तक स्टोरेज वाले फोन उपलब्ध हैं। लेकिन ज्यादा स्टोरेज वाले फोन महंगे भी होते हैं। ऐसे में अपने डाटा को लैपटॉप और कंप्यूटर में सेव करके रखना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यदि आप भी अपने पर्सनल डाटा को फोन से लैपटॉप या कंप्यूटर में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह Post आपके लिए है। इस Post में हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारें में बताएंगे जिनसे आप आसानी से फोन के डाटा को लैपटॉप में ट्रांसफर कर पाएंगे। चलिए जानतें हैं…
USB
USB की मदद से फोन से लैपटॉप में डाटा ट्रांसफर करना सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसमें आप डाटा केबल की मदद से आसानी से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। आप डाटा केबल के रूप में मोबाइल चार्जर वाली केबल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सबसे पहले फोन और लैपटॉप को यूएसबी केबल से कनेक्ट करना है उसके बाद फोन में आए नोटिफिकेशन से फाइल ट्रांसफर वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आप फोन की फाइल को सिलेक्ट कर लैपटॉप की स्टोरेज में सेव कर सकते हैं।
OTG
OTG की मदद से डाटा ट्रांसफर करना भी बहुत आसान और इससे डाटा फटाफट ट्रांसफर भी हो जाता है। इसके लिए आपको ओटीजी एडाप्टर की आवश्यकता होती है। आपको सबसे पहले अपने फोन में ओटीजी एडाप्टर की मदद से पैन ड्राइव को अटैच करना है, इसके बाद आपको मोबाइल की सेटिंग से ओटीजी ऑप्शन को इनेबल करना होगा। इसके बाद आप अपने डाटा को पेन ड्राइव में ट्रांसफर कर सकते हैं। बाद में आप पेन ड्राइव को लैपटॉप या कंप्यूटर में लगाकर डाटा सुरक्षित कर सकते हैं।
Online Cloud Drive
आज कल लगभग हर कोई मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। ऐसे में डाटा को Online Cloud Drive में रखना भी अच्छा ऑप्शन है, इसमें आप कभी भी कहीं भी अपने डाटा को एक्सेस कर सकते हैं। कई मोबाइल कंपनियां भी अब यूजर्स को ऑनलाइन डाटा सिंक करने का ऑप्शन देने लगी हैं या फिर आप गूगल ड्राइव, गूगल फोटो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी की ड्राइव या गूगल ड्राइव पर जी-मेल से साइन अप करना होता है, इसके बाद आप एक क्लिक पर आसानी से डाटा एक्सेस कर सकेंगे। आप अपने फोन में ऑटोमेटिक डाटा बैकअप को भी चुन सकते हैं, जिसके बाद अपने आप आपके फोन का डाटा ऑनलाइन ड्राइव में सेव होता रहता है।