200 मीटर तक आग ही आग… जलती गाड़ियां | Jaipur Accident

200 मीटर तक आग ही आग… जलती गाड़ियां | Jaipur Accident


अभी कुछ दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में कहा था कि जब वह विदेश जाते हैं और उनसे सड़क हादसों पर सवाल होता है तो वह शर्मिंदा हो जाते हैं सत्ता में अब उसी शर्मिंदगी पर एक ऐसी खबर जिसमें 11 लोग सड़क पर जिंदा जल गए पक्षी उड़ते उड़ते जल गए बाइक सवार का हेलमेट पिघल करर चेहरे से चिपक गया और तो और बस में सोते हुए लोग आग की लपटों में झुलस गए ये घटना जयपुर की है जहां एक एलपीजी टैंक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया जिसके कारण आसपास के 30 से अधिक वाहनों में आग लग गई दावा है कि 11 लोग जिंदा जल गए कई लोग झुलस गए जिनका इलाज अभी भी जारी है सवाल है कि एलपीजी से भरे टैंकर को इस तरीके से बनाया जाता है कि टक्कर के बाद भी उसमें आग ना लगे क्योंकि उसमें ज्वलनशील पदार्थ होते हैं जिनमें आग लगने का खतरा होता है फिर इसके बावजूद यह हादसा कैसे हो गया

दरअसल एलपीजी से भरा टैंकर अजमेर की तरफ से जयपुर जा रहा था जयपुर में भांकरोटा में डीपीए स्कूल के सामने से टैंकर यू टर्न ले रहा था तभी जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने गैस के टैंकर के नोजल में टक्कर मार दी नोजल से करीब 18 टन गैस हवा में फैल गई और 200 मीटर का एरिया गैस चेंबर बन गया इसके कुछ सेकंड के बाद ही टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आसपास की गाड़ियों में आग फैल गई परेशानी की बात यह भी थी कि हादसे से करीब 100 मीटर दूर कच्चे तेल की पाइपलाइन भी थी

लेकिन वो सुरक्षित है उसे किसी तरह का का नुकसान नहीं हुआ है अगर उसमें आग लग जाती तो हादसे में और जाने जा सकती थी इस हादसे में जो स्लीपर बस जली है वो गुरुवार रात उदयपुर से निकली थी उसे सुबह 6:30 बजे जयपुर पहुंचना था लेकिन 6 बजे ही हादसा हो गया चश्मदीदों के मुताबिक आग लगने के बाद बस का मेन गेट लॉक हो गया था इस कारण लोगों को बाहर निकलने में देर हुई और कई लोग जिंदा ही जल गए काफी लोग इसकी वजह से झुलस भी गए पीएम मोदी ने सीएम भजन लाल से बात की है पूरी जानकारी ली है और मृतक के परिवार को दो लाख रप की मदद देने का ऐलान किया है

Leave a Comment