कई बार किसी कारण से आपको कोई व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है और इसके बारे में आपको जानकारी भी नहीं रहती है। इस रिपोर्ट में हम आपको ब्लॉक का स्टेटस कैसे पता करें के बारे में बताएंगे।
आजकल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप पर यूजर की जरूरत और सुविधा के हिसाब से कई फीचर्स मिलते हैं, जिनमें अनचाहे कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का ऑप्शन भी मिलता है। कई बार किसी कारण से आपको कोई ब्लॉक कर देता है और इसके बारे में आपको जानकारी भी नहीं रहती है। हालांकि आप खुद को अनब्लॉक कराने का कोई ऑप्शन नहीं है, लेकिन ब्लॉक की स्थिती के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपको किसी ने व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया है या नहीं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको ब्लॉक का स्टेटस कैसे पता करें के बारे में बताएंगे। चलिए कुछ आसान स्टेप्स में जानते हैं।
टिप्स नंबर 1- लास्ट सीन/ऑनलाइन स्टेटस चेक करें
यदि आप यूजर का लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको उस यूजर ने ब्लॉक कर दिया हो, हालांकि कई बार यूजर अपने लास्ट सीन वाले ऑप्शन को हटा भी देते हैं, जिससे सही में ब्लॉक किया गया है या नहीं का सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
टिप्स नंबर 2- प्रोफाइल फोटो चेक करें
यदि आपको यूजर का लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस नहीं दिख रहा है तो आप उस यूजर की प्रोफाइल फोटो को देखें। यदि प्रोफाइल नहीं दिख रही है, तो हो सकता है कि आपको ब्लॉक किया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि यूजर ने अपनी प्रोफाइल फोटो को हटा दिया हो पर ब्लॉक किए जाने की आशंका ज्यादा है।
टिप्स नंबर 3- मैसेज डिलेवर स्टेटस देखें
यदि आपको संदेह है कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो आप उस नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं। यदि मैसेज डिलेवर नहीं हो रहा है तो इसके दो मतलब होते हैं। पहला यह कि आपको ब्लॉक किया गया है, दूसरा यह कि यूजर का इंटरनेट बंद है। अब यदि आपका मैसेज दो-तीन दिन में भी डिलेवर नहीं होता तो आपको उस यूजर द्वारा ब्लॉक किया गया है।
टिप्स नंबर 4- कांटेक्ट को फोन करें
यदि आपका संदेह पक्का हो गया है कि आपको ब्लॉक किया गया है तो आप उस नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर सकते हैं। यदि आपको वाकई ब्लॉक किया गया होगा तो आपका कॉल कनेक्ट नहीं होगा और व्हाट्सएप पर रिंग का ऑप्शन नहीं दिखेगा।
टिप्स नंबर 5- एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाएं
ब्लॉक की स्थिती जानने के लिए आप एक व्हाट्सएप ग्रूप भी बना सकते हैं। यदि आपको “you are not authorized to add this contact” मैसेज दिख रहा है तो आपको ब्लॉक किए जाने के बहुत ज्यादा आशंका है।